Wednesday, 19 April 2023

काशी से बनारस

नाम चर्चा
•••
काशी √काश् (चमकना) से बना है, जो नगरी ज्ञान की आभा से चमकती है और दूसरों को प्रकाशित करती है, वह काशी। सबसे प्राचीन नाम है।
"काश्यां हि काश्यते काशी काशी सर्वप्रकाशिका।"
~ जगद्गुरु शंकराचार्य।
(चित्र: मणिकर्णिका घाट, 1902, स्रोत: विकीकॉमन्स)

वाराणसी- गंगा नदी की सहायक वरुणा और असी के सानिध्य में बसा होने के कारण इन नदी नामों से बना प्राचीन यौगिक शब्द।

बनारस- वाराणसी से ही व्युत्पन्न, किंतु लोक व्याख्या के अनुसार अपनी विशिष्ट जीवन शैली और सांस्कृतिक रसधार से ओतप्रोत नगर, बना रहे रस जिसमें वह बनारस।