तिजोरी' अंग्रेजी के treasury का हिंदीकरण है जो फ़्रांसिसी मूल का शब्द है जिसका अर्थ है ख़ज़ाने के लिए कमरा।
'गल्ला' अरबी से आगत शब्द है। अर्थ है अन्न, अनाज, धन धान्य। अर्थ विस्तार से नकदी, cash, कोष, भंडार, खाता भी गल्ला हो गए।
गुल्लक अरबी भाषा से नहीं, संभवतः संस्कृत 'गोलक' से है। संस्कृत में इसका अर्थ काठ की गोलाकृत गेंद या गोला है।
हिंदी में गुल्लक वह संदूक या थैली जिसमें बिक्री द्वारा या और किसी प्रकार आई हुई आमदनी या बचत रखी जाती है। लगता है पहले इस थैली/संदूकची की बनावट गोल होगी, इसलिए गुल्लक।
इसी वर्ग का एक अन्य शब्द बटुवा, संस्कृत वर्तुल (गोल) से विकसित है। जेबी थैली; कपड़े, चमड़े या किसी और वस्तु से बनी जिसके भीतर छोटी जेबें बनी होती हैं। इनमें पैसे, अन्य छोटी-छोटी चीज़ें रखी जाती हैं। प्रायः इनके खोलने-बंद करने के लिए दो डोरियाँ नाड़े के समान फँसाई होती हैं।
मेहमानों को देने के लिए भी बटुवा विशेष उपहार हुआ करता था।भोपाल में सोने-चाँदी के तारों से इन्हें तैयार किया जाता था। रंग-रूप, बनावट के साथ इसके विविध नाम भी हैं- जैसे इजिप्शियन पोटली, पॉकेट कॉस्मेटिक बैग, वेल्वेट पाउच, यूटिलिटी पाउच, डोमेस्टिक कैरी बैग, वैनिटी बैग।
No comments:
Post a Comment