Tuesday, 9 December 2025

जिगोलो

अभी प्राप्त प्रश्न — पुरुष वेश्या (जिगोलो) के लिए हिंदी शब्द?
उत्तर — पहले तो यह धारणा मन से निकाल लीजिए कि किसी भी भाषा के में प्रयुक्त कोई शब्द उसी अर्थ में दूसरी भाषा में भी मिल जाएगा। भाषा का अटूट संबंध उस भाषा को बोलने वाले समाज और उसकी संस्कृति से होता है। 

जो बात संस्कृति में स्वीकार्य नहीं, उसके लिए शब्द दुर्लभ होता है। जैसे जूठा/जूठन के लिए अंग्रेजी में कोई शब्द नहीं है क्योंकि वहाँ जूठन की कोई संकल्पना ही नहीं। इसी प्रकार हिंदी या संभवतः अन्य भारतीय भाषाओं में 'जिगोलो' का पर्याय नहीं मिलेगा। 

भविष्य में समस्त पद के रूप में कोई नवनिर्मित नाम हो सकता है, जैसे जैसे तलाक, डाइवोर्स के लिए विवाह-विच्छेद बना। और यह भी संभव है कि वही शब्द हिंदी में प्रयुक्त हो जाए, जैसे तलाक, डायवोर्स हिंदी में भी चल पड़े हैं।
सुरेश (10.12.25)

No comments:

Post a Comment