लोल और लोलवा
मैं जब "लोलवा" से परिचित नहीं था तो इसे आंचलिक प्रयोग समझता था। मित्रों ने बताया कि यह अंग्रेजी LOL का प्रतिरूप है। कुछ इसे Lots of Love का द्योतक भी मानते।कहीं इसे अंग्रेजी के "Lively Objective Lonesome Warm-Hearted Ambitious" का संक्षिप्त रूप कहा है। राम जाने क्या है, मैं हँसी वाले LOL का संक्षेप "लोपो" (लोटपोट) मानता रहा हूँ।
आंचलिक हिन्दी या अंग्रेजी में कुछ भी हो, किन्तु संस्कृत में "लोल" का अर्थ है- "चञ्चल"। चपल बालक, मूर्ख व लालची के लिए भी "लोल" शब्द का प्रयोग मिलता है-
"मूर्खेऽर्भकेऽपि बालः स्याल्लोलश्चलसतृष्णयोः"
जो सीधा हो, बेकार या किसी काम नहीं हो उसके लिए अवधी क्षेत्र में लोल और लुल्ल शब्द विशेषण के रूप में चलते हैं।
"मुला, उसकी तो बात न करो, ऊ तो एकदंमे लुल्ल है।"
No comments:
Post a Comment